M.s verma
Manoj kumar
आयुष शिविर में 197 मरीजों की जांच, निशुल्क बांटीं दवाएं
नगला तौर में आयुर्वेदिक-होम्योपैथिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को ऋतुचर्या और खानपान के प्रति किया जागरूक
जसवंतनगर। जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला के आदेश और क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ग्राम नगला तौर में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। माय भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में यूथ क्लब नगला तौर ने सहयोग किया।
आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में लगे शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. शीलेन्द्र सिंह और डॉ. इंदू सिंह ने 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 42 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों को जांच के बाद निशुल्क औषधियां वितरित की गईं। वहीं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सीपिका गुप्ता एवं महेश ने 93 मरीजों का परीक्षण किया जिसमें53महिलाएं व40पुरुषों को होम्योपैथिक दवाएं दीं।शिविर में उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, गले के रोग, पेट दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे। चिकित्सकों ने वर्षा ऋतु में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।शिविर में योग प्रशिक्षक अनुज यादव, भृत्य रोहित तथा यूथ क्लब अध्यक्ष ऋषभ पाठक, उपाध्यक्ष विनायक पाठक और कोषाध्यक्ष शिवेक कुमार सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।वहीँ यूथ क्लब के उपाध्यक्ष द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को घर से लाकर और दवा दिलाने के बाद घर तक छोड़ने का कार्य भी किया गया।
इसके बाद यूथ क्लब अध्यक्ष ऋषभ पाठक के आवास पर ग्राम चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों को आयुर्वेदिक दिनचर्या, ऋतुचर्या और आहार-विहार की जानकारी देते हुए ‘स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम्’ पर जोर दिया गया।फोटो :नगला तौर में आयोजित आयुष शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।

